सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के भव्य आयोजन में 500 शिक्षकों का सम्मान, गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 बना शिक्षा जगत का ऐतिहासिक समारोह।

SHARE:

दिनांक:11/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के भव्य आयोजन में 500 शिक्षकों का सम्मान, गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 बना शिक्षा जगत का ऐतिहासिक समारोह।

हापुड़। सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ ने शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 – नॉर्थ एडिशन” का भव्य आयोजन कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह प्रतिष्ठित समारोह सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (सिम्स), हापुड़ परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 शिक्षक, प्राचार्य, शिक्षाविद एवं विद्यालय प्रमुख शामिल हुए।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जे. रामचंद्रन मैरीटाइम फाउंडेशन द्वारा सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं एएमईटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन में सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं, आधुनिक शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के सीनियर एडवाइजर डॉ. आर.के. सहगल ने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हमेशा शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा शिक्षकों का सम्मान करना संस्था की प्राथमिकता है।

समारोह की अध्यक्षता रम्या रामचंद्रन, वाइस-चेयरपर्सन सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री अय्यनार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने की। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत शक्ति बताते हुए कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और नैतिक मूल्यों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ डॉ. श्वेता पूठिया ने सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने डिजिटल शिक्षा और आधुनिक शिक्षण प्रणाली को समय की आवश्यकता बताया।विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला रामचंद्रन ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें शिक्षा, नवाचार, प्रशासन और छात्र मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली, डिजिटल लर्निंग और छात्र विकास पर अपने अनुभव साझा किए।

पूरे कार्यक्रम की भव्य मंच सज्जा, पेशेवर प्रबंधन और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता ने सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मजबूत शैक्षणिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाया। कार्यक्रम के अंत में एन. वर्धराजन, जनरल मैनेजर, सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया।गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 न केवल शिक्षकों के सम्मान का मंच बना, बल्कि सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रेरणादायक उदाहरण साबित हुआ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More