गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर विशाल भंडारा, एडवोकेट सुधीर चौहान ने किया माल्यार्पण।

SHARE:

दिनांक:16/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर विशाल भंडारा, एडवोकेट सुधीर चौहान ने किया माल्यार्पण।

बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा कुटी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, राहगीरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और ऐतिहासिक गौरव का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भी वीर सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को नमन किया। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र गौरव का प्रतीक बताया।

इस मौके पर एडवोकेट सुधीर चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास वीर योद्धाओं की गाथाओं से भरा हुआ है और सम्राट पृथ्वीराज चौहान का नाम उन महान वीरों में प्रमुखता से लिया जाता है जिन्होंने देश, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और महापुरुषों के संघर्षों को जानने की आवश्यकता है। जब समाज अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाता है तभी राष्ट्र मजबूत बनता है।

उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को संगठित करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।समारोह में हरेंद्र प्रधान कटीरा, इंद्रराज सिंह चौहान पलवाड़ा, सुनील चौहान उर्फ पिंटू, महावीर चौहान, सेवाराम चौहान नानई, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जीते चौहान, आशु चौहान, प्रशांत चौहान, रितिक चौहान सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More