दिनांक:22/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
हापुड़ में कांग्रेस संगठन ने 2027 चुनावी तैयारियां तेज कीं, बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी SIR फाइनल वोटर लिस्ट।
हापुड़। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन खान को SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपी और निर्देश दिए कि इसे जल्द से जल्द बूथ अध्यक्षों तक पहुंचाया जाए।जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अभी से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा। कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन के दम पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी रणनीति को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतना चाहती और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



