हरदोई में बाइक विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत से गांव में मातम।

SHARE:

दिनांक:23/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता

बाइक विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत से गांव में मातम।

हरदोई जिले के भरावन थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में बाइक चलाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। गुस्से में आए 18 वर्षीय युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, निखिल पुत्र गंगाराम का अपने भाई से मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आवेश में आकर निखिल ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देख परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में सीएचसी भरावन भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला भाइयों के बीच विवाद का सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।