थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

SHARE:

दिनांक:23/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

हापुड़। जनपद हापुड़ में दिनांक 23-05-2026 को थाना पिलखुवा परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने जनता की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं वास्तविक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान की जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से संवाद बेहतर बनाए रखते हुए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।