दिनांक:23/05/2026
ब्यूरो रिपोर्ट
आरक्षण घोटाले और 2027 चुनाव को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर पिछड़े और दलित वर्गों के आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग को निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण के बजाय बेहद कम हिस्सेदारी दी गई, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग को भी पूरा आरक्षण नहीं मिला।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजीकरण के जरिए आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, सम्मान और बराबरी की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।सपा प्रमुख ने भाजपा की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से अमीरी और गरीबी के बीच की खाई बढ़ी है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि सरकार बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा।2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा और व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनने जा रही है।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




