हरदोई के पाली थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश।

SHARE:

दिनांक:23/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

हरदोई के पाली थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश।

हरदोई जनपद के पाली थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार देशराज भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नायब तहसीलदार ने कहा कि किसी भी फरियादी का प्रार्थना पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित लेखपालों और कानूनगो को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने कहा कि जहां भी राजस्व विभाग को पुलिस बल की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।इस अवसर पर कानूनगो विजय मौर्य, प्रमोद कुमार, लेखपाल अभिषेक, गौरव, विनोद दीक्षित, फुरकान, गुटका मऊ, रमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More