जनपद हापुड़ के गालनद अंडरपास के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

जनपद हापुड़ के गालनद अंडरपास के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र अंतर्गत गालनद अंडरपास ढाबासी रोड पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More