मिशन शक्ति 5.0 के तहत पाली में महिला पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

मिशन शक्ति 5.0 के तहत पाली में महिला पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार।

हरदोई जनपद के पाली कस्बे में रविवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना पाली की महिला पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।अभियान के तहत रामलीला गेट चौराहा और रामलीला मैदान सहित कई प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस टीम ने पहुंचकर लोगों से संवाद किया। महिला कांस्टेबल प्रियंका उपाध्याय के नेतृत्व में रिक्रूट महिला कांस्टेबल साक्षी साहू और रिंकी वर्मा ने महिलाओं और बच्चों को पंपलेट वितरित किए तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।पुलिस टीम ने बताया कि महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बच्चों से जुड़े अपराध या किसी भी आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1930, 1076 और 181 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता के लिए झिझकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुरक्षा और मदद उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More