घायल पुलिसकर्मियों से अस्पताल पहुंचकर मिले SSP, जाना स्वास्थ्य का हाल; साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना।

SHARE:

दिनांक:11/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मोहसिन खान

घायल पुलिसकर्मियों से अस्पताल पहुंचकर मिले SSP, जाना स्वास्थ्य का हाल; साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना।

बुलन्दशहर। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेन्द्र से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।बताया गया है कि थाना गुलावठी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के बाद उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सकों से मुलाकात कर दोनों पुलिसकर्मियों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान एसएसपी ने उनके हौसले को बढ़ाया और ड्यूटी के दौरान दिखाई गई बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का साहस और कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पुलिस विभाग की मजबूती को दर्शाती है।वरिष्ठ अधिकारियों की अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लेने की पहल से उनके साथियों और परिजनों के बीच भी सकारात्मक संदेश गया। अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके उपचार को लेकर चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद जताई।फिलहाल दोनों घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय उपचार जारी है और पुलिस विभाग उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Read More