हापुड़ में कपड़ों से भरी सेंट्रो कार चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर।

SHARE:

दिनांक:14/09/2026

ब्यूरो रिपोर्ट

हापुड़ में कपड़ों से भरी गाड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर।

हापुड़। जिले में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की गढ़गेट पुलिस चौकी से सामने आया है, जहां घर के पास खड़ी कपड़ों से भरी गाड़ी चोरी हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक कपड़ों का कारोबार करते हैं और सोमवार को बाजार में कपड़े लगाने के लिए जाना था। इसी के चलते रविवार रात उन्होंने गाड़ी में कपड़ों का माल लादकर घर के पास खड़ा कर दिया था।

रात के समय एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा और बेहद सफाई से गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी को वाहन चोरी करने का अनुभव हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।सुबह गाड़ी गायब मिलने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई। गाड़ी में रखा कपड़ों का माल भी चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस पीड़ित चौकी में देने गया तो उन्हें 10:00 बजे के बाद आने का समय दे दिया गया।