विधानसभा 58 के नाहल के मदरसे में पहुंचे सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, शिक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर हुई चर्चा।

SHARE:

दिनांक:29/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

विधानसभा 58 के नाहल के मदरसे में पहुंचे सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, शिक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर हुई चर्चा

हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहल स्थित एक मदरसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान मदरसा कमेटी और स्थानीय युवाओं की ओर से उनका फूलों की मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मान के लिए प्रताप सिंह चौहान ने मदरसा कमेटी और सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।मदरसे में आयोजित मुलाकात के दौरान बच्चों की शिक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा हुई। इसी क्रम में प्रताप सिंह चौहान की ओर से बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग किया जाना जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी स्थानीय लोगों और युवाओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र के विकास, युवाओं की भूमिका और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता और युवाओं से संवाद लगातार जारी रहना चाहिए, क्योंकि स्थानीय समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के लिए जनता के बीच पहुंचना सबसे महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मदरसे के संचालक आमिर साहब, कमेटी सदस्य साजिद जी, जाकिर हुसैन जी, साबिर एडवोकेट जी, नौशाद चौधरी जी, हाकिम जी, पूर्व प्रधान इद्रीश जी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सहयोग और क्षेत्र के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।प्रताप सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए किए जाने वाले प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच जनप्रतिनिधित्व की दावेदारी रखने वाले नेताओं का स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Read More