नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे। वह थाने में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे। इसके अलावा वह राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे।
दोपहर एक बजे से कार्यक्रम की शुरुआत
राहुल गांधी दोपहर 1 बजे थाने में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे उन कांग्रेस नेताओं के परिवार वालों से मिलेंगे जो पुलिस कस्टडी में हैं। उसके बाद राहुल दोपहर ढाई बजे कांग्रेस दफ्तर में गेमिंग ज़ोन के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। उसके अलावा वो मोरबी ब्रिज हादसे और सूरत आग हादसे के पीड़ितों से भी मिलेंगे।
राहुल का कार्यक्रम
- दोपहर 1 बजे – कांग्रेस नेताओं से मुलाकात
- दोपहर 1.30 बजे – कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन
- दोपहर 2 बजे – कांग्रेस नेताओं के परिवार से मिलेंगे
- दोपहर 2.30 – गेमिंग ज़ोन के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
- दोपहर 2.30 – मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे
- दोपहर 2.30 – सूरत आग हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे
NEWS SOURCE : indiatv
Author: starbharatnews24
Post Views: 390




