Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश में घटी एन.डी.ए. की सीटें संविधान बदलने के प्रचार से: अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश में घटी एन.डी.ए. की सीटें संविधान बदलने के प्रचार से: अनुप्रिया पटेल

 उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में हुई भाजपा की हार की समीक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा और इसके घटक दल के नेता चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। वहीं अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी ने सात चरणों के चुनावों में से तीसरे चरण तक ही अनुमान लगा लिया था कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए सब कुछ ठीक नहीं है। यू.पी. में खराब प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष आम जनता को समझाने में कामयाब रहा कि  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) 400 से अधिक सीटें जीतने पर संविधान बदल देगा।

चुनावी नतीजों ने हैरत में डाला
अनुप्रिया पटेल कि देश के आम मतदाता का पी.एम. मोदी के नेतृत्व में विश्वास बरकरार है, यही वजह है कि हमें तीसरी बार लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। वह कहती हैं कि इस सरकार से लोगों की जो भी अपेक्षाएं हैं, हम उन्हें पूरा करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हैरान कर दिया क्योंकि लोगों को उस परिणाम की उम्मीद नहीं थी। यह सही है कि यू.पी. में नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि शुरू में सब कुछ ठीक था। लोग केंद्र सरकार के काम से खुश थे। जहां तक विकास की पहल का सवाल है, यू.पी. में बदलाव आया है, लेकिन जब आंकड़े आए तो यह चौंकाने वाले थे।

आरक्षण छीनने की अफवाह 
पटेल कहती हैं कि हमें तीसरे चरण से छठे, सातवें चरण की ओर बढ़ने पर कुछ संकेत मिलने लगे थे। हमें एहसास हुआ कि संविधान का बदलने की अफवाह विपक्ष धीरे-धीरे फैलाने और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है। कहा जा रहा था कि संविधान द्वारा एस.सी., एस.टी. और ओ.बी.सी. को दिया जाने वाला आरक्षण मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में छीन लेगी। यह सब वायरल होता रहा और विपक्ष को मौका मिल गया क्योंकि उनके पास और कुछ नहीं था।

अफवाह फैलाने में कामयाब हुआ विपक्ष
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारे अपने ही कुछ लोगों ने कुछ इस तरह की बातें कहीं कि जब हमें 400 से ज्यादा सीटें मिल जाएंगी तो हम ये करेंगे या वो करेंगे। विपक्ष ने बहुत ही चतुराई से इसे कुछ ऐसा पकड़ लिया कि उन्हें लगा कि इसी पर काम करना चाहिए, क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ भी ठोस नहीं था। विपक्ष का मानना था कि अगर वे इस अफवाह पर काम करेंगे, तो वे शोषित वर्गों के मन में डर पैदा कर पाएंगे, और वे किसी तरह इसमें सफल भी हुए।

विकास को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य
हालांकि समय के साथ लोगों को एहसास होगा कि विपक्ष ने उनके दिमाग और उनकी  भावनाओं के साथ कैसे खेला है और उन्हें एहसास होगा कि कहीं न कहीं उन्होंने हमारी सरकार और हमारे गठबंधन द्वारा किए गए काम के साथ न्याय नहीं किया है, फिर भी हम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की विकास की कहानी को आगे बढ़ाते रहेंगे।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket