6 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज जम्मू-कश्मीर में IASI के लिए काम कर रहे

SHARE:

जम्मू कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. ड्रग्स बेचकर आतंकियों की मदद करने के मामले में 6 सरकारी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है. इसमें 5 पुलिसकर्मी और 1 शिक्षक शामिल है. जांच में पता चला कि ये सभी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के IASI के एक नार्को टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे. ये लोग जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स के अवैध कारोबार में मदद करते थे और इससे प्राप्त फंडिंग का इस्तेमाल पाकिस्तान के आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए करते हैं. ड्रग्स की बिक्री के माध्यम से आतंकी फंडिंग से जुड़े 6 सरकारी कर्मचारियों पर ऐक्शन लिया गया है.

Leave a Comment

Read More