Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » देश » TV Somanathan: राजीव गौबा की लेंगे जगह, टीवी सोमनाथन बने भारत के कैबिनेट सचिव

TV Somanathan: राजीव गौबा की लेंगे जगह, टीवी सोमनाथन बने भारत के कैबिनेट सचिव

TV Somanathan: 1987 बैच के आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शनिवार (10 अगस्त) को सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया। टीवी सोमनाथन 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा (Rajiv Gauba) की जगह लेंगे। सोमनाथन का कार्यकाल 30 अगस्त 2024 से शुरू होगा। सोमनाथन, वर्तमान में भारत के वित्त सचिव हैं। वर्तमान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। केंद्र की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईएएस टीवी सोमनाथन को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक कैबिनेट सचिवालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

कौन हैं टीवी सोमनाथन?
टीवी सोमनाथन 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। सोमनाथन वर्तमान में, भारत के वित्त सचिव (व्यय विभाग) हैं। सोमनाथन ने भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार दोनों के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया है। सोमनाथन कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव, पीएमओ में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।सोमनाथन ने 2019 से 2021 तक वित्त व्यय सचिव के रूप में भी काम किया था। उन्होंने गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया था, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। सोमनाथन ने 2015 और 2017 के बीच प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

तमिलनाडु में जन्म, पंजाब से लेकर हार्वर्ड तक की पढ़ाई
वरिष्ठ IAS अधिकारी टीवी सोमनाथन का जन्म 10 मई 1965 को तमिलनाडु में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई यहीं करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की, जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स यानी B.Com किया। इसके बाद उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री भी ली। फिर, कलकत्ता विश्वविद्यालय से उन्होंने इकोनॉमिक्स में पीएचडी की. टीवी सोमनाथन यहीं नहीं रुके। उनके पढ़ने की ललक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में डिप्लोमा किया है।

कौन होता है कैबिनेट सचिव
भारत सरकार के कैबिनेट सचिव का पद काफी अहम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कैबिनेट सचिव किसी भी सरकार के मुखिया यानी प्रधानमंत्री का अभिन्न अंग होता है। उसका काम सरकार और प्रशासनिक कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को राय देना होता है। किसी भी कैबिनेट सचिव का कार्यालय पीएमओ के आसपास ही होता है।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket