Hapur news:डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा।

SHARE:

दिनाक:16/09/2024

रिपोर्ट गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ 

डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा।

यूपी के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थि एक नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौकें पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ के महेशपुरी निवासी राजू की गर्भवती पत्नी को देर रात डिलीवरी के लिए मोदीनगर रोड़ स्थित मेरठ नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था। आधी रात को डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। तो वही परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर अस्पताल के खिलाफ हंगामा करते हुए कार्यवाही की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More