हापुड़ में 24 अगस्त को कांग्रेस की होगी “संगठन सृजन कार्यशाला, का बड़ा प्रोग्राम जनपद हापुड़ से सैकड़ों कांग्रेसी करेंगे प्रतिभाग।
हापुड़। आज दिनांक 22 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को हापुड़ शहर में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर. जी. सुमंगलम फार्म हाऊस में कांग्रेस की *”संगठन सृजन कार्यशाला”* का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में जनपद हापुड़ से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे। राकेश त्यागी ने बताया कि 24 अगस्त को होने जा रही कार्यशाला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोन *”संगठन सृजन अभियान”* के प्रभारी और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जिसमें वे संगठन के समस्त पदाधिकारियो की बैठक लेंगे और ब्लॉक कमेटी, मंडल अध्यक्षों व मंडल कमेटी को भी लेकर जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि जनपद हापुड़ की चारों ब्लॉक की कमेटियां बनाकर लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेज दी गई है साथ ही चारों ब्लॉकों के मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी गई है। 50% मंडल कमेटियों का गठन अब तक कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा किया जा चुका हैं। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया है कि 24 अगस्त की तैयारी के लिए जनपद हापुड़ में समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं उन्हें फोन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस कार्यशाला में लाया जा सके। कांग्रेसी पदाधिकारियों की ओर से यह भी दावा किया जा रहा हैं कि कार्यशाला की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी भी हापुड़ आ सकते हैं। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, खुशनुद अली आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे.!

starbharatnews24
FOLLOW US:
SHARE:
दिनांक:22/08/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट
Author: starbharatnews24
“12 साल सेवा, सुशासन और विकास के: विभू बंसल ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से किया संवाद”।
टोडरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ।
पत्रकार और स्थानीय नागरिक के बीच विवाद का हुआ समाधान, कोतवाली में आपसी सहमति से मामला निपटा।
राजीव गुप्ता बने जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का लिया संकल्प।
ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ को दी नई मजबूती, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल।