दिनांक:10/10/2025
रिपोर्ट by: आरिफ खान
जनपद सीतापुर
सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
स्थान: आर.के. ग्रैंड होटल के पीछे, बिसवां, सीतापुर,गिरफ्तार अभियुक्त रईस पुत्र स्वर्गीय मंहगू, निवासी मोहल्ला मिल्की टोला, बिसवां।

बरामदगी: 32 गत्ते पटाखे
मामला दर्ज: मु.अ.सं. 480/25, धारा 5/9ख/(2) विस्फोटक पदार्थ अधिनियमपुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अभियुक्त बिना लाइसेंस के अवैध विस्फोटक सामग्री बेच रहा था।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा व उनकी टीम — उ.नि. सुधाकर सिंह, फूलचंद्र सरोज, आशुतोष मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मी रहे शामिल। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीतापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई — अवैध कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा!
सीतापुर से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।





