दिनांक:29/11/2025
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
हापुड़ में बारात की वापसी के दौरान कार हादसे से मजीदपुरा में हंगामा, कार का शीशा टूटा—एक हिरासत में।
हापुड़। जनपद हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, गली नंबर 4 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाह समारोह के बीच अचानक दो पक्षों में विवाद भड़क उठा। जानकारी के अनुसार, एक परिवार में शादी का माहौल चल रहा था। देर रात पीड़ित के बेटे की बारात समारोह पूर्वक वापस घर लौटी ही थी कि उसी दौरान एक कार गलती से एक युवक के पैर पर चढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद युवक के परिजनों और कार चालक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गुस्साए लोगों ने कार चालक के वाहन का शीशा तोड़ दिया। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया और बीच-बचाव किया। इसके बावजूद दोनों पक्षों में नाराज़गी बनी रही, जिससे कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है तथा स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




