दिनांक:1/12/2025
रिपोर्ट by: अभिषेक त्रिवेदी
जनपद हरदोई
हरदोई में सबमर्सिबल चलाने गए युवक की करंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।
अरवल। घर की छत के निर्माण के लिए आवश्यक पानी हेतु युवक द्वारा सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामू पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पंचम पुरवा के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। छत की स्लैब डालने के लिए पानी की जरूरत पड़ने पर युवक द्वारा सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। आपको बता दे कि युवक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता की मृत्यु हो जाने के पश्चात भाइयों द्वारा सामूहिक रूप से सभी भाइयों द्वारा परिवार का भरण पोषण किया जा रहा था। घटना के संबंध में परिवार वालों द्वारा अरवल थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची महिला उप निरीक्षक दीक्षा कटियार द्वारा स्थिति को संभाल कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




