दिनांक:1/12/2025
रिपोर्ट by: अभिषेक त्रिवेदी
जनपद हरदोई
आभूषण एवं मोबाइल रखा बैग रास्ते में गिरा, पुलिस ने किया बरामद, पीड़ित ने दिया पुलिस को धन्यवाद।
अरवल। अरवल थाना पुलिस ने आज पुलिस के मानवीय चेहरे से लोगों को रूबरू करवाया, जिसमें एक पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसका एक बैग जिसमें कीमती सामान रखा था रास्ते में गिर गया है,जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर रामगुनी पत्नी विजयपाल निवासी ग्राम चौसार थाना अरवल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि शाम लगभग 5:00 बजे वह ग्राम श्री मऊ से अपने घर वापस जा रही थी, तभी बीच रास्ते में पीड़ित का बैग गिर गया जिसमें एक जोड़ी सोने के झाले व एक मोबाइल रियलमी रखा था। थाना अरवल के तेज तर्रार कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा तुरंत बैग की बरामदगी के लिए हेड कांस्टेबल वीरन यादव कांस्टेबल विवेक यादव एवं महिला कांस्टेबल साक्षी शर्मा को लेकर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा निर्देशित विशेष अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकार हरपालपुर के मार्गदर्शन में थाना अरवल की पुलिस टीम द्वारा सर्विलेंस की मदद से पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने से पीड़ित का बैग बरामद किया गया, जिसमें पीड़ित का सभी सामान सकुशल सुरक्षित बरामद हुआ, जिसे देखकर पीड़ित राम गुनी द्वारा अरवल पुलिस की कोर्ट कोटि कोटि प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया गया।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




