दिनांक:01/12/2025
रिपोर्ट by: सूरज गुप्ता
जनपद हरदोई
हरदोई यूपी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में सुचित द्विवेदी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
संडीला में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरदोई जिला अध्यक्ष अजय चौधरी के द्वारा एक अहम पहल चलाई जा रही है जो की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आठवले उत्तर प्रदेश को अपनी पार्टी के द्वारा मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के क्षमता मूलक समाज के द्वारा प्रतिबद्ध है जनता को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक समानता एवं बंधुत्व की भावना को प्रभावी बनाने के लिए 10 सूत्रीय एजेंडे के साथ उत्तर प्रदेश की जनता के साथ कार्य कर रही है जनता को गरीबी भुखमरी से निजात दिलाकर समृद्ध बनाना चाहती है इनकी 10 सूत्रीय मांग निशुल्क शिक्षा सामाजिक न्याय निशुल्क चिकित्सा जातीय जनगणना निशुल्क न्याय महिला सशक्तिकरण किसान कल्याण श्रमिक कल्याण बेरोजगारी हटाओ यह पार्टी गरीब वंचित शोषित लोगों को न्याय दिलाता है गरीब लोगों को बेरोजगारी भत्ता गरीब लोगों का मुफ्ती इलाज गरीब महिलाओं को आर्थिक सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है गरीब किसानों को सरकारी कार्यालय से सुविधा मिले गरीब लोगों को निशुल्क शिक्षा सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क न्याय के समान अवसर देने के लिए इस पार्टी ने बात कही ऐसे मामलों को प्रमुखता से उठाकर आरपीआई सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद कर रही है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले जोकि केंद्रीय मंत्री हैं इस पार्टी का भारतीय जनता पार्टी मैं विलय है इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता जी हैं अजय चौधरी ने कहा कि हम गरीबों के साथ हैं हम अपनी पार्टी से गरीबों का सहयोग करेंगे और भरोसा दिलाते हैं की कंधा से कंधा मिलाकर सभी के साथ खड़े रहेंगे कभी भी कितने भी टाइम कोई जरूरत हो हमें याद करें हम वहां पर तुरंत पहुंचेंगे और जो कोई दिक्कत होगी उसमें सहयोग करेंगे और आने वाले समय में हमारी पार्टी अच्छा कार्य करके दिखाएंगे और 2027 में आने वाले टाइम में यहां से परचम लहराएगी यह पार्टी किसी जाति समुदाय का भेदभाव नहीं रखती है सभी को एक समान देखने का कार्य करती है ।हरदोई जिला अध्यक्ष अजय चौधरी जी के द्वारा आज एक अहम बैठक बुलाई गई जिसमें ग्रापय प्रेस क्लब संडीला की टीम से मुकेश सिंह सोमवंशी तहसील अध्यक्ष,अजीत प्रताप सिंह,प्रियदर्शी गुप्ता,अभिषेक वर्मा,करुणेन्द्र तिवारी,सूरज गुप्ता,चंद्र प्रकाश मौर्य,अमन गुप्ता,विवेक कुमार मिश्रा,रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में हरदोई जिला अध्यक्ष अजय चौधरी के द्वारा सुचित कुमार द्विवेदी जिला संवाददाता को हरदोई जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




