दिनांक:08/12/2025
रिपोर्ट by: इस्तेकार चौधरी
सपा जिला अध्यक्ष हापुड़ जिला अधिकारी से मुलाक़ात, वार्ड 11 की सड़क समस्या पर हुई महत्वपूर्ण वार्ता।
जनपद हापुड़।
आज जिला अधिकारी कार्यालय हापुड़ में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडे से नगर पालिका परिषद पिलखुआ के वार्ड नंबर 11 में रास्ता न बनने से प्रभावित प्रजापति कोरी समाज के लोगों की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता की गई।जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी हापुड़ एड. आनंद गुर्जर बबलू प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग को तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराने की अपील की।

इस दौरान एड. बबलू प्रधान ने बताया कि वार्ड में रास्ता न होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों को कीचड़ व जलभराव से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र ही इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




