हरदोई में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने 10 वर्ष पुराने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और कार्यों में तेजी के दिए निर्देश।

SHARE:

दिनांक:08/12/2025

रिपोर्ट by:ब्यूरो चीफ बिष्णुकान्त बाजपेई

हरदोई में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक: जिलाधिकारी ने 10 वर्ष पुराने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और कार्यों में तेजी के दिए निर्देश।

हरदोई आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अविवादित वरासत के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चकबंदी से संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने 10 वर्ष पुराने मुकदमों के यथाशीघ्र निस्तारण, सर्वे कार्य समय पर कराने, चक कटना और चक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गांवों में चकबंदी कार्य में आम जनता द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधाओं को दूर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चकबंदी कार्य का वीडियो और फोटोग्राफी करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, डीडीसी ज्ञानेश त्रिपाठी, एसओसी प्रकाश चन्द्र उत्तम, चकबंदी अधिकारी राजीव राणा, चकबंदी अधिकारी हरिशंकर यादव डॉ. पुनीत शर्मा, ACO शकील अहमद, सतेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More