दिनांक:12/12/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
हापुड़ ब्रेकिंग न्यूज़ – सिकंदरगेट चौकी क्षेत्र में अंडे व मोमोज के ठेले पर भीषण आग, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।
हापुड़। सिकंदरगेट चौकी क्षेत्र में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अंडे और मोमोज के ठेले पर अचानक भीषण आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण घरेलू गैस सिलेंडर का अचानक लीक होना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विवेक चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही की बदौलत बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के बाद सिलेंडर अचानक हवा में करीब 10 फीट ऊंचा उछला और जोरदार धमाके साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में भी पुलिस का साथ दिया। कुछ ही मिनटों में आग पर नियंत्रण पा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने चौकी इंचार्ज विवेक चौहान और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




