अरवल पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि को गया सौंपा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद।

SHARE:

दिनांक:12/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता अभिषेक त्रिवेदी 

अरवल पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि को गया सौंपा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद।

अरवल सवायजपुर,हरदोई।शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं एवं पत्रकार हितों से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए सवायजपुर कस्बा स्थित विधायक निवास पहुंचकर कार्यालय प्रभारी राजन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार लगातार चुनौतियों का सामना करते हैं,जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों के साथ जोखिम उठाकर काम करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और मान्यता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।पदाधिकारियों ने ज्ञापन में विशेष रूप से ग्रामीण पत्रकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने,प्रेस से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए एक अलग तंत्र बनाने, सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं में पत्रकारों को प्राथमिकता देने जैसी मांगें रखीं।

साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब भवन के निर्माण और मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।कार्यालय प्रभारी राजन सिंह ने पत्रकारों की बात विस्तार से सुनी और आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं को वे विधायक जी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुँचाएंगे।एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष बृजेश अग्निहोत्री,तहसील महामंत्री दीपांकुर पांडेय,हरपालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी,अमित सिंह,महामंत्री प्रतुल कुमार,कोषाध्यक प्रशांत तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More