अरवल में पैदल गश्त से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, शराब ठेकों पर अराजक तत्वों की सघन चेकिंग।

SHARE:

दिनांक:12/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता अभिषेक त्रिवेदी 

अरवल में पैदल गश्त से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, शराब ठेकों पर अराजक तत्वों की सघन चेकिंग।

 

अरवल।थाना अरवल पुलिस द्वारा ग्राम चौंसार क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया।

पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे वाहन चालकों के चालान किए गए तथा उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की सीख दी गई। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह जीवन रक्षा का अहम साधन भी है।

क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शराब ठेकों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक पूछताछ की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

इस अभियान में उप निरीक्षक अभय सिंह, संतोष सिंह, महिला उप निरीक्षक दीक्षा कटियार, दीवान बीरन यादव, प्रमोद कुमार सहित कांस्टेबल योगित, मोनू, जयंत और मोहित मौजूद रहे। पुलिस टीम ने नागरिकों को सतर्क रहने, नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Read More