दिनांक:14/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता
संडीला पुलिस की खनन माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही।
संडीला/हरदोई संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल की सख्ती से अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, महसोना में इकबाल व जहूर गिरफ्तार,जेसीबी,कार सहित चार डम्फर सीज कोतवाल विद्यासागर पाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 डंपर, 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 स्कॉर्पियो गाड़ी, और दो लोग हिरासत मे है।अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ लिया गया। कोतवाल विद्यासागर पाल की इस तत्पर कार्यवाही से खनन माफियाओं में दहशत मच गई है। जब्त वाहनों को चौकी पर खड़ा करवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।
Author: starbharatnews24
Post Views: 155




