सवायजपुर में ओवर हाइट ट्रक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 51 हजार का चालान।

SHARE:

दिनांक:14/12/2025

रिपोर्ट by: जिला संवादाता विष्णुकांत बाजपेई 

सवायजपुर में ओवर हाइट ट्रक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 51 हजार का चालान।

हरदोई सवायजपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने शनिवार को सख्त कार्रवाई करते हुए एक ओवर हाइट ट्रक का 51 हजार रुपए का चालान काटा। यह कार्रवाई परिवहन अधिकारी के.एन. पांडेय द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक रुपापुर चीनी मिल से बैगास भरकर जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई तक बैगास लदी हुई थी, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन अधिकारी ने मौके पर ही चालान की कार्रवाई की। इस दौरान सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और बताया कि ओवरलोड व ओवर हाइट वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और वाहन चालकों में नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More