कासिमपुर थाना क्षेत्र में महिला से लूट व मारपीट, आरोपितों के नाम उजागर; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।

SHARE:

दिनांक:17/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता प्रियदर्शी गुप्ता 

कासिमपुर थाना क्षेत्र में महिला से लूट व मारपीट, आरोपितों के नाम उजागर; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।

पीड़िता का आरोप—लूट की धारा दर्ज नहीं, पुलिस कार्रवाई न होने से न्याय से वंचित।


हरदोई/हरदोई थाना कासिमपुर क्षेत्र से महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और मासूम बच्चे पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सम्मी पत्नी मो. आशिफ निवासी ग्राम दाहनार खेड़ा मजरा सन्तोषा का आरोप है कि दिनांक 02 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे ग्राम पिलखनी थाना कासिमपुर निवासी सन्नों व यासमीन पुत्रीगण सिद्दीक, सिद्दीक पुत्र नामालूम तथा दो अन्य महिलाओं ने ऑटो रिक्शा रुकवाकर उनके साथ व उनकी भावज खुशबुन और शरीफा के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने सोने के झुमके, गले का लॉकेट, नाक की कील, चांदी की बिछिया, पायल व बैग में रखे कपड़े जबरन छीन लिए। इतना ही नहीं, भावज के डेढ़ साल के बच्चे को पानी में फेंकने का प्रयास किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। ऑटो चालक सुभाष पाल के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने लूट की धारा दर्ज नहीं की, जिससे न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More