दिनांक:18/12/2025
रिपोर्ट by: जिला संवादाता मुजम्मिल खान सूरी
ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर
बिजनौर के अफजलगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को किया घायल।
थाना क्षेत्र के गांव झाड़पुरा निवासी छह वर्षीय बालक कार्तिक पुत्र गौतम को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। बालक कार्तिक अपने दादा छत्रपाल सिंह के साथ खेत से अपने घर की ओर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही रास्ते में खड़े आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बालक पर हमला कर दिया अपने पोते की चीख पुकार की आवाज सुनकर दौड़े दादा छत्रपाल सिंह ने पोते को बचाने का प्रयास किया लेकिन कुत्तों के झुंड के आगे दादा हिम्मत हार गए कुत्तों के झुंड द्वारा पोते कार्तिक के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

घायल पोते कार्तिक को दादा ने सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज कर घर भेज दिया गया। इससे पूर्व झाड़पुरा भागीजोत की एक बुजुर्ग महिला को भी आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। अफजलगढ़ नगर में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को आवारा कुत्ता ने किया घायल नगर वे ग्रामीणों ने डीएम बिजनौर जसजीत कौर से आवारा कुत्तों के झुंड को पकड़वाने की मांग की है।अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव झाड़पुरा का पूरा मामला।






