दिनांक:18/12/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
नेशनल युवा उत्सव में हापुड़ का परचम लहराएंगी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की माही बाना, लखनऊ में करेंगी जनपद का प्रतिनिधित्व।
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने मंडल स्तरीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। कहानी लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा माही बाना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। अब माही बाना 22 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हापुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में केवल कहानी लेखन ही नहीं, बल्कि विज्ञान प्रदर्शनी में भी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सिद्दी त्यागी ने अपने सहपाठियों शशका, जिज्ञासा एवं सूजल के साथ मिलकर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि माही बाना राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाएंगी।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आयुष सिंघल ने भी सभी विजयी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से ही बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हमेशा ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा, जहाँ छात्र-छात्राएं अपनी छिपी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने इस सफलता के लिए एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर कांता पलवालिया को भी विशेष बधाई दी।मुख्य बिंदु:माही बाना ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल स्तर के लिए किया चयन।राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 22 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में।विज्ञान प्रदर्शनी में सिद्दी, शशका, जिज्ञासा और सूजल को तृतीय स्थान।




