दिनांक:22/12/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारिया।
हापुड़ भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को हापुड़ में सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व श्री अक्षित शर्मा जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं जिला प्रभारी) तथा श्री शारुक मलिक जी (युवा प्रदेश अध्यक्ष) सह प्रभारी द्वारा किया गया।बैठक में किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान तथा भविष्य की रणनीति को लेकर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।

इस दौरान संगठन द्वारा दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना और जनहित के मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष करना है।बैठक में सागर गौतम को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश तथा गुलशन कुमार को युवा प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री अक्षित शर्मा जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) किसान और मजदूर हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा।युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री शारुक मलिक जी ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और किसान हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष हापुड़ श्री अमान मलिक, युवा प्रदेश महासचिव अभिषेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हापुड़ यश शर्मा, नगर अध्यक्ष हापुड़ लक्षद्वीप, रफीक त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी हापुड़ शराफत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों के हक की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।




