दिनांक:23/12/2025
रिपोर्ट by:सूरज गुप्ता व उनके सहयोगी अंसार अंसारी की खास कवरेज
संडीला के सोम मुरार नगर में विकास ठप, बदहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान।
संडीला/हरदोई संडीला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोम मुरार नगर में वर्षों से बुनियादी विकास कार्य न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य व संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे आमजन का आवागमन मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, टूटी सतह और कीचड़ ने हालात को बद से बदतर बना दिया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब रास्तों से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है।

गांव की निवासी शैल कुमारी ने इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित विभागों को उच्चस्तरीय शिकायत भेजते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत होती है, मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन जाता है और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

शैल कुमारी ने मांग की है कि ग्राम सभा सोम मुरार नगर की सड़कों का तत्काल निरीक्षण कराकर उनकी मरम्मत अथवा नवनिर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा और गांव को बदहाल सड़कों से निजात दिलाई जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




