दिनांक:24/12/2025
रिपोर्ट by: जिला संवादाता मोहसिन खान
जिला कारागार बुलन्दशहर का डीआईजी कारागार द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक।
बुलन्दशहर में श्री प्रदीप गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र मुख्यालय लखनऊ द्वारा जिला कारागार बुलन्दशहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा, स्वच्छता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं बंदियों से जुड़ी सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया गया।

डीआईजी कारागार ने निरीक्षण के दौरान मुलाकात स्थल, शस्त्रागार, निर्माणाधीन कार्यस्थल, पाकशाला, कारागार अस्पताल, कंट्रोल रूम, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, महिला अहाता, विभिन्न बैरक, पीसीओ कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, गल्ला गोदाम, सर्किल, उच्च सुरक्षा बैरक, कैदियाना, ई-प्रिजन प्रणाली एवं लेखा कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था की कार्यक्षमता, तथा बंदियों के लिए संचालित व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को परखा गया। इस दौरान डीआईजी कारागार द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई। साथ ही बैरकों में निरुद्ध बंदियों एवं उनके पास उपलब्ध सामान की सघन तलाशी भी कराई गई।अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में जिला कारागार बुलन्दशहर की समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित पाई गईं। कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुधारात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।निरीक्षण के पश्चात डीआईजी कारागार ने कारागार प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




