दिनांक:24/12/2025
रिपोर्ट by:जिला क्राइम ब्यूरो चीफ पुनीत कुमार शुक्ला
धान कटाई के दौरान किसान के पुत्र का पैर कटा, चालक मशीन सहित फरार पुलिस आरोपियों पर मेहरबान, पीड़ित थाने पर काट रहा चक्कर।
टोंडरपुर /हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा में 8 नवंबर 2025 को शाम 05:30 बजे किसान जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र शुक्ला का पुत्र गौरव शुक्ला उम्र 25 वर्ष अपने धान की फसल कटवा रहा था I उसी समय कम्पपाइन UP 27 BE 3356 चालक राजकमल पुत्र धर्मपाल निवासी जमौर थाना काँट शाहजहांपुर ने तेज गति वा लापरवाही से कम्पपाईन का कटर मार दिया जिससे गौरव शुक्ला का दाहिना पैर पूर्ण रूप से कट गया,वा बाएं पैर में काफी चोट आई है I पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर 6 दिसंबर 25 को मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन पीड़ित पिता का आरोप है विपक्षियों ने पुलिस से शाठ -गाँठ कर ली है।

इसीलिए आज तक थाना पुलिस ने कम्पपाईन को पकड़ा है और ना ही ड्राइवर को पुलिस हमें डॉक्टरी के कागजों का हवाला देकर आए दिन गुमराह कर रही है I जबकि इस घटना की लगभग दो महीना बीतने वाले हैं लेकिन अभी विपक्षियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है I

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। न तो फरार कंबाइन मशीन की तलाश तेज की गई और न ही चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती दिख रही है। इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।





