पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहे कच्ची शराब के व्यापारी  कई शिकायतों के बावजूद, जिम्मेदार सिर्फ कर रहे खानापूर्ति ।

SHARE:

दिनांक:24/12/2025

रिपोर्ट by: क्राइम ब्यूरो चीफ़ पुनीत कुमार शुक्ला 

पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहे कच्ची शराब के व्यापारी  कई शिकायतों के बावजूद, जिम्मेदार सिर्फ कर रहे खानापूर्ति ।आरोप है कि हल्का सिपाहियों द्वारा उच्च अधिकारियों को पहुंच रहा कमिशन।

हरदोई / बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का अवैध व्यापार खुलेआम जारी है। आरोप है कि यह कारोबार स्थानीय पुलिस के संरक्षण में संचालित हो रहा है, जिसके चलते शराब माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। गांव-गांव में झोपड़ियों और खेतों के आसपास कच्ची शराब की भट्टियां धधक रही हैं, जबकि जिम्मेदार महकमा आंखें मूंदे बैठे है।

यह मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार, मवैया ,मोहद्दीनपुर, उमरौली जैसे कई गाँवो में कच्ची शराब का व्यापार किया जा रहा है जिसे स्थानीय पुलिस यह व्यापार को रोकने में नाकामयाब दिखाई दे रही है,या नजर अंदाज कर रही है I ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय हल्का सिपाहियों ने इन कच्ची शराब के व्यापारियों से साठ -गांठ कर यह धंधा करने के लिए खुलेआम छूट दे रखी है I इसीलिए कच्ची शराब का व्यापार बढ़ता ही जा रहा है I

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो भट्टियों पर कार्रवाई होती है और न ही तस्करों की गिरफ्तारी। कभी-कभार दिखावटी छापेमारी कर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कच्ची शराब के सेवन से क्षेत्र में आए दिन बीमारियां फैल रही हैं, वहीं जहरीली शराब से जान जाने का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस की उदासीनता से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों व शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध कच्ची शराब के इस कारोबार पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Read More