दिनांक:24/12/2025
रिपोर्ट by:अभिषेक त्रिवेदी/ तहसील रिपोर्टर
गौशाला में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम गौवंशो को चारे में मिल रहा था सूखा व सड़ा पुआल।
हरपालपुर,हरदोई।विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शेखापुर नगरिया गांव में स्थित गौशाला में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी।गौवंशो को हरा चारा न मिलने तथा गंदगी व ठंड से निजात दिलाये जाने की डीएम सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई थी।शिकायत की जांच करने पहुंची टीम को गौशाला में तमाम अनियमितताएं मिली।

बताते चलें कि ग्राम शेखापुर नगरिया निवासी रवीश कुमार पुत्र ऋतुबरन द्वारा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया था कि ग्राम पंचायत की गौशाला में गौवंशो की संख्या कागजों पर अधिक दर्शायी जा रही है जबकि गौवंश उससे काफी कम है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गौवंशो को हरा चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में नही मिल रहा है जिससे गौवंशो की दिनों दिन सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।गौशाला में गौवंशो को सूखा व सड़ा पुआल तथा मकहड दिया जा रहा है।जिससे असहाय गौवंश भूंखो मर जा रहे है।बाद में उन्हें जेसीबी की मदद से वही दफना दिया जाता है।शिकायत कर्ता की शिकायत पर बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी व पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिमोहन वर्मा ने गौशाला पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जांच टीम में शामिल पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिमोहन ने बताया कि गौशाला में अनियमितताए मिलने पर केयर टेकर को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए है।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गौशाला में अनियमितताए मिली हैं।तथा टीम द्वारा पुनः आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मौके पर सूखा पुआल मिला जो गौवंशो को चारे के रूप में दिया जा रहा है।फिलहाल जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्यवाई की जाएगी यह जांच टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।





