हापुड़ पिलखुवा में गांव सिखेड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती।

SHARE:

दिनांक:25/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ पिलखुवा में गांव सिखेड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती।

हापुड़ उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र स्थित गांव सिखेड़ा में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह आयोजन गांव सिखेड़ा के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि 19 मार्च 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने इसी गांव से अंत्योदय योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके राष्ट्र निर्माण, सुशासन तथा गरीब कल्याण से जुड़े विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील और दूरदर्शी नेता भी थे, जिनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर श्री चमन नेताजी, कुमारपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कुलजीत तोमर, मंडल मंत्री एस. प्रकाश, विवेक शर्मा, निर्तेश, धर्मेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Read More