दिनांक:24/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा में रसगुल्ले बेचने वाले युवक से मारपीट, पैसे मांगने पर दबंगों ने पीटा।
जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र से एक मारपीट का मामला सामने आया है। गांव सिखेड़ा में फेरी ठेले पर रसगुल्ले बेचकर लौट रहे एक युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकरामुद्दीन पुत्र अजीजुद्दीन, निवासी कृष्णगंज थाना पिलखुवा, प्रतिदिन की तरह फेरी लगाकर रसगुल्ले बेचने के बाद शाम करीब सात बजे गांव सिखेड़ा से पिलखुवा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव से बाहर निकलते ही वहां मौजूद तीन युवकों ने उससे रसगुल्ले ले लिए।

आरोप है कि जब इकरामुद्दीन ने रसगुल्लों के पैसे मांगे तो आरोपित युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान युवक को शारीरिक चोटें भी आईं।पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




