सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान ने ठंड से राहत के लिए किया कम्बल वितरण कार्यक्रम।

SHARE:

हरदोई| दिनांक:26/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता सूरज गुप्ता व सहयोगी अंसार अंसारी

सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान ने ठंड से राहत के लिए किया कम्बल वितरण कार्यक्रम।

संडीला/हरदोई ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सर्वजन हिताय सेवा एवं जागरण संस्थान द्वारा ग्राम बेलई, ब्लॉक संडीला, जनपद हरदोई में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बेलई सहित आसपास के लगभग 21 गांवों के कुल 160 पात्र परिवारों को कम्बल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके।

कार्यक्रम के सूत्रधार ग्राम बेलई निवासी रूपेंद्र सिंह सिकरवार रहे, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रमुख राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के सक्रिय सदस्यों अवधेश मिश्र, विश्वास सिंह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र द्विवेदी, श्रीकृष्ण द्विवेदी, राजकिशोर त्रिवेदी, जितेंद्र मिश्र, मनोज दीक्षित, साधना सिंह, उषा शुक्ला एवं सरिता मिश्रा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने कम्बल वितरण में सहयोग करते हुए सेवा भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम में कुंवर वीरेंद्र सिंह (राजा मल्हेरा) की मुख्य उपस्थिति एवं तीर्थराज सिंह (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विशिष्ट उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अतिथियों ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

इसके अतिरिक्त सत्येंद्र सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह, हंसराज सिंह, रिपुदमन सिंह, सुधेंद्र सिंह, अनेश सिंह, विकास सिंह, संतोष, भानु नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, पिंकू सिंह, उमेश अवस्थी, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, सलीम, बकरीदी सहित अनेक सहयोगियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।कम्बल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने संस्थान एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य ठंड के समय में उनके लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के सभी सक्षम लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की, ताकि मानवता और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Read More