सेना दिवस पर न्यू सैनिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों को मिलेगा खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर।

SHARE:

दिनांक:12/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

सेना दिवस पर न्यू सैनिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों को मिलेगा खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर।

न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा पिलखुवा द्वारा सेना दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए कबड्डी खेल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना, अनुशासन और खेल कौशल को बढ़ावा देना है।यह कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 15 जनवरी को न्यू सैनिक स्कूल सिखेड़ा पिलखुवा के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग शामिल किए गए हैं, जिनमें 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी (अधिकतम वजन 50 किलोग्राम) तथा 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी (अधिकतम वजन 60 किलोग्राम) भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रत्येक टीम के लिए 300 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है।रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी सुबह 10 बजे तक रखी गई है। इच्छुक टीमें अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8979317003 पर संपर्क कर सकती हैं।विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने की अपील की है। पिलखुवा से इस्तेकार चौधरी की रिपोर्ट स्टार भारत न्यूज़ 24

Read More