दिनांक:12/01/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
न्यू सैनिक स्पोर्ट्स अकैडमी: पिलखुवा में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नया कदम।
पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा रोड स्थित न्यू सैनिक स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए न्यू सैनिक स्पोर्ट्स अकैडमी का सफल संचालन किया जा रहा है। इस अकैडमी के अंतर्गत क्षेत्र के बच्चों को पारंपरिक भारतीय खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से कबड्डी और खो-खो की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

अकैडमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना का विकास करना है, ताकि वे खेल के माध्यम से आगे बढ़कर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें। यहां बच्चों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति के साथ नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।अकैडमी में अनुभवी कोच शैलेंद्र राणा, योगेश सिसोदिया और आकाश चौधरी द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोचों का कहना है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास की।

न्यू सैनिक स्पोर्ट्स अकैडमी क्षेत्र के अभिभावकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अभिभावकों का मानना है कि इस तरह की खेल अकैडमी बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखकर एक सकारात्मक दिशा देती है।इस उद्देश्य के साथ न्यू सैनिक स्पोर्ट्स अकैडमी पिलखुवा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का एक सराहनीय प्रयास साबित हो रही है।

पिलखुवा से रिपोर्ट स्टार भारत न्यूज़ 24




