दिनांक:15/03/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ़्तार।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर पिलखुवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहरयाब पुत्र कलुआ, निवासी गांव डुहरी, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सरस्वती हॉस्पिटल कट के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




