दिनांक:27/03/2026
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन ‘ग्रेजुएशन डे’ का भव्य आयोजन, नन्हे बच्चों की उपलब्धियों पर झूमे अभिभावक।
हापुड़।शहर के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन विभाग द्वारा ‘ग्रेजुएशन डे’ समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।समारोह में विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ.निधि मलिक ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे शैक्षणिक सत्र में बच्चों ने जिस समर्पण और लगन के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है और इसी का परिणाम आज सभी के सामने है।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब नन्हे विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम के साथ ‘मेरिटोरियस ट्रॉफी’ प्रदान की गई। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों के लिए यह गर्व और भावनाओं से भरा पल रहा, जिसे उन्होंने अपने कैमरों में कैद किया।इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने विद्यालय की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल सहित समस्त शिक्षकों और स्टाफ को बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी शिक्षकों, समन्वयकों एवं प्रशासनिक स्टाफ—श्री लवलेश सिरोही, श्रीमती मीनू सिरोही और रुचिका खुराना—का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




