दिनांक:27/03/2026
रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन
हापुड़ में यू०पी०एस०सी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शिवानी त्यागी का सम्मान, क्षेत्र में खुशी का माहौल।
जनपद हापुड़ में यू०पी०एस०सी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ग्राम दत्तियाना निवासी शिवानी त्यागी को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में किया गया। संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुमन त्यागी के निर्देशानुसार यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एवं हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला प्रवक्ता डॉ. सरगम अग्रवाल एवं जिला सचिव प्राची खुल्लर ने संयुक्त रूप से शिवानी त्यागी को तिरंगा पटका पहनाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

शिवानी त्यागी, ग्राम दत्तियाना के किसान हृदेश त्यागी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिवानी की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज में आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।





