दिनांक:20/04/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर।
हापुड़ जनपद के पिलखुवा नगर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया, जहां हर ओर जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद शोभा यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों पर अपना मार्ग तय किया। यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी विशेष केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, वहीं डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान व प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक एकता और आस्था की झलक साफ नजर आई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली पिलखुवा थाना प्रभारी मनीष चौहान, ब्लॉक धौलाना प्रमुख निशांत सिसोदिया और विभु बंसल सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन का आभार जताया। नगरवासियों ने भी इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव हर वर्ष इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहेगा।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



