हरदोई से बड़ी खबर परेली में शराब ठेके पर विवाद, युवक को चाकू मारकर किया घायल।

SHARE:

दिनांक:25/04/2026

रिपोर्ट by: जिला संवादाता विष्णुकांत बाजपेई

हरदोई से बड़ी खबर परेली में शराब ठेके पर विवाद, युवक को चाकू मारकर किया घायल।

पाली, हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के परेली गांव में शुक्रवार रात शराब ठेके पर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक और उसके मामा ने गांव के ही कुछ लोगों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पीएचसी पाली में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार परेली गांव में अपनी ननिहाल आए विकास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह गांव स्थित शराब ठेके पर मौजूद था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास ने बताया कि वह हमलावरों के नाम नहीं जानता, लेकिन चेहरों से पहचान सकता है।
वहीं घायल के मामा ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्रों ने विकास के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर पाली थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे तत्काल पीएचसी पाली भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More