दिनांक:27/04/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
हापुड़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: निरीक्षकों और 18 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों-चौकियों पर नई तैनाती।
हापुड़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद जारी आदेशों में निरीक्षक स्तर से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक व्यापक तबादले किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी सूची के अनुसार निरीक्षक धीरज मलिक को प्रभारी निरीक्षक बहादुरगढ़ से हटाकर वाचक—पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह को बाबूगढ़ थाने से स्थानांतरित कर साइबर अपराध थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार को वाचक पद से हटाकर पीआरओ—पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में निरीक्षक पटनीश को साइबर अपराध से हटाकर डायल 112 में तैनाती दी गई है, जबकि निरीक्षक अरविंद चौधरी को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर बनाया गया है। निरीक्षक अतुल चौहान को पुलिस लाइंस से पीआरओ—पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं उपनिरीक्षक स्तर पर 18 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बाबूगढ़ थाने से निरीक्षक अवदेश माहौर और जितेंद्र कुमार को साइबर अपराध थाना में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि आयु भारद्वाज को मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपनिरीक्षक नीरू मलिक को कूड़ेसर चौपला महिला रिपोर्टिंग चौकी से हटाकर हापुड़ नगर थाने भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक आइशा को बाबूगढ़ से स्थानांतरित कर उसी महिला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सौरभ कुमार को गढ़मुक्तेश्वर से जखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। गौरव कुमार को भोजपुर चौकी से कॉलेज गेट चौकी पिलखुवा भेजा गया है। वीरेंद्र कुमार को पिलखुवा से सिखेड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल सिसोदिया को सिखेड़ा से बस अड्डा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।अन्य तबादलों में परवेंद्र, आलोक कुमार और अजीत सिंह समेत कई उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। जसवंत सिंह को पुलिस लाइन से भोजपुर चौकी भेजा गया है, जबकि सौरभ कुमार को हापुड़ देहात से एसएसवी चौकी हापुड़ नगर में तैनात किया गया है।

हापुड़ देहात और सिम्भावली क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। हेमंत कुमार को हापुड़ देहात से ततारपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि शरद यादव को ततारपुर से वापस हापुड़ देहात थाने भेजा गया है। मंजूर सिंह विवेक को कॉलेज गेट चौकी से पिलखुवा थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



